आपने ये जरूर notice किया होगा कि SIP के शुरुआती सालों में पैसा बहुत धीरे बढ़ता है?
Portfolio देखकर लगता है— कुछ खास growth हो ही नहीं रही। वहीं इंटरनेट पर दूसरों के म्यूचुअल फंड के रिटर्न देखकर लगता है — कहीं मैं ही तो कुछ गलत नहीं कर रहा?
लेकिन इसमें आपकी कोई गलती नहीं, बल्कि ये चक्रवृद्धि (compounding) का प्राकृतिक नियम है।
इसे समझने के लिए आपको बस 8-4-3 Rule of Compounding जानना जरूरी है, यह फार्मूला कई अनुभवी निवेशकों (investors) ने भी बताया है, जो बताता है कि SIP में असली growth कब और कैसे दिखती है।
❖ सबसे बड़ी गलतफहमी
➤ अधिकतर लोग सोचते हैं:
SIP तो शुरू हो गई, बस अब तो वो 5,6 महीने में ही अमीर बन जायेंगे और मोटा रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। जब ऐसा नहीं होता, तो 2-3 साल में SIP बंद कर देते हैं।
सच ये है कि compounding में पहले आपके सब्र का इम्तिहान (Test) होता है, फल (reward) बाद में मिलता है, और सभी निवेशकों को इस Phase से गुजरना ही पड़ता है।
इसी सच को 8-4-3 का Rule समझाता है।
❖ आखिर क्या है ये 8-4-3 Rule ?
म्यूचुअल फंड का ये Rule बताता है किलंबे समय की SIP आमतौर पर तीन दरवाजों (Phases) से गुजरती है:
➤ पहले 8 साल – धैर्य की परीक्षा (Testing Phase)
➤ अगले 4 साल – growth साफ दिखाई देती है (Returns Multiplies Fast)
➤ आखिरी 3 साल – तेज़ compounding का असर (Acceleration Phase)
❖ Phase 1 : पहले 8 साल – सब्र का दौर
इस phase में निवेशक सबसे ज्यादा परेशान रहता है।
आप हर महीने SIP करते रहते हैं,लेकिन पोर्टफोलियो देखकर लगता है: “इतने साल में बस इतना कम मुनाफा?”
➤ असल में इस समय:
आपका पैसा बाज़ार में छोटी-छोटी units जमा कर रहा होता है और मार्केट के उतार-चढ़ाव से गुजर रहा होता है
Compounding तब भी चालू होती है, पर दिखती नहीं
इसे ही कहते हैं: Invisible Compounding Phase
➙ यहीं 90% लोग SIP छोड़ देते हैं।
❖ Phase 2: अगले 4 साल – Growth Phase
अब अगर पिछले 8 साल टिक गए तो मुबारक हो आप अब अगले दरवाज़े तक पहुंच चुके हैं। इस stage में चीज़ें बदलने लगती हैं।
➤ आपके पोर्टफोलियो की value तेज़ी से बढ़ने लगती है।
➤ मुनाफा आपके निवेश किए पैसे से आगे निकलने लगता है।
➤ शेयर बाजार चक्र (Stock Market Cycle) आपके पक्ष (favour) में आने लगता है।
❖ Phase 3: आखिरी 3 साल – Compounding
इन आखिरी 3 सालों में आप पाएंगे कि आपका प्रॉफिट बहुत ही तेज़ी से बढ़ रहा है, जो पिछ्ले 12 सालों में नहीं हुआ।
➤ असल में यही compounding का असली कमाल है
• पैसा से पैसा बनता है।
• Returns बढ़ने लगते हैं।
• Growth पिछले सालों से कई गुना हो जाती है।
• ये कोई जादू नहीं, ये Time + consistency + compounding का नतीजा है जो एक साथ देखने को मिल रहा होता है।
❖ क्यों होती है मुनाफे में देरी
➤ शुरुआती सालों में investment छोटा होता है।
➤ Compounding base बनाने में time लेती है।
➤ Growth linear नहीं, exponential होती है, मतलब की पैसे में बढ़ोतरी सीधी रेखा में नहीं, धीरे-धीरे तेज़ होती है।
➙ यही कारण है कि SIP का असली फायदा आखिरी सालों में दिखता है।
❖ Full Calculator
➤ SIP अमाउंट : ₹10,000 / month
➤ Yearly step-up = 15%
➤ Average Yearly Return: 12%
➤ Time : 15 साल
| Time Phase | कुल निवेश (₹) | Expected Value @12% | इस Phase में क्या होता है? |
|---|---|---|---|
| पहले 8 साल | ≈ ₹15 लाख | ≈ ₹26 लाख | सब्र की परीक्षा, growth धीमी लगती है |
| अगले 4 साल (9–12) | ≈ ₹32 लाख | ≈ ₹63 लाख | Compounding साफ दिखने लगती है |
| आखिरी 3 साल (13–15) | ≈ ₹47 लाख | ≈ ₹1.02 करोड़ | पैसा तेज़ी से बढ़ता है (real magic) |
अगर आप थोड़ा सा स्मार्ट तरीके से निवेश करें तो SIP ज़रूर आपको 1 करोड़ रूपये बनाने की राह तक ले जा सकती है, अगर आप 10K/महीने से शुरू करते हैं और 15% से अपना निवेश हर साल step up करे तो आप संभवतः करोड़पति भी बन सकते हैं।
❖ क्या 8-4-3 Rule आपको करोड़पति बना सकता है?
देखिये अगर बिल्कुल ईमानदारी से जवाब दूं, तो बिल्कुल बना सकता है — लेकिन कोई guarantee नहीं देता।
➤ करोड़पति बनने के लिए जरूरी है:
• सही SIP amount
• लॉन्ग-टर्म discipline
• सही asset allocation
• मार्केट में बने रहना
➙ 8-4-3 Rule सिर्फ ये समझाता है कि पैसा कब और क्यों तेज़ी से बढ़ता है।
❖ 8-4-3 Rule से मिलने वाले 3 बड़े lessons
1. जल्दी SIP बंद करना सबसे बड़ी गलती है।
2. धैर्य ही असली निवेश है।
3. Compounding को time दो, जल्दी रिटर्न के पीछे मत भागो।
❖ किसके लिए ये rule सबसे ज्यादा जरूरी
➤ New SIP investors
➤ Mutual fund beginners
➤ Long-term wealth planning करने वाले
➤ जो लोग 2-3 साल में SIP छोड़ने का सोचते हैं
➙ अगर आप इनमें से हैं,तो 8-4-3 Rule आपको गलत उम्मीदों (expectations) से बचा सकता है।
❖ 8-4-3 Rule कोई fixed formula क्यों नहीं है?
➤ इस रूल का मतलब ये बिलकुल नहीं है कि:
हर किसी के Case में exact 8-4-3 के हिसाब से ही पैसा बनेगा या हर कोई SIP से 15 साल में ही करोड़पति बन जाएगा।
➤ इसका मतलब ये है:
• Compounding को समय चाहिए
• शुरुआत में growth धीमी होती है
• Long term में असर तेज़ होता है
• मार्केट crash, रिटर्न, SIP अमाउंट, म्यूचुअल फंड का प्रकार —सबके हिसाब से पैसा बढ़ने की स्पीड बदल सकती है।
❖ निष्कर्ष (Conclusion)
SIP में करोड़पति बनने का रास्ता तेज़ नहीं होता, लेकिन जो लगातार चलता रहता है, वही पहुंचता है। इसलिए आप भी बस आंख बंद करके कोई भी फार्मूला न मान लें, सोच समझ के ही निवेश करें। इस फॉर्मूले से आपको इसका अंदाजा लग जायेगा कि आपके रिटर्न समय के साथ कब और कैसे बढ़ सकते हैं। जिस से आप बाकी निवेशकों की तरह उल्टे सीधे निर्णय लेने से बच जाते हैं।
• Disclaimer:- यह ब्लॉग पोस्ट केवल शिक्षा और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। यह सामग्री मेरी व्यक्तिगत रिसर्च और मेरे तथा मेरे परिचितों के अनुभवों पर आधारित है। यहाँ दिए गए विचार, सुझाव, राय, आंकड़े और उदाहरण किसी भी प्रकार की financial, investment, legal या tax सलाह नहीं हैं। निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए किसी भी भी निवेश निर्णय से पहले अपनी स्वयं की रिसर्च करें और आवश्यकता पड़ने पर किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें। इस वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए लेखक या वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।

0 Comments